Tuesday, April 7, 2020

वीडियो: करण जौहर की फिल्में नहीं देखना चाहता उनका बेटा यश, दिया मजेदार जवाब

कोरोना वायरस के कारण बॉलिवुड में भी लॉक डाउन चल रहा है और ज्यादातर फिल्मी सितारे इस समय घर पर हैं। बॉलिवुड सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। दिग्गज प्रड्यूसर और डायरेक्टर भी घर पर हैं और रोजाना अपने बच्चों यश और रूही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। मंगलवार को करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे यश का ऐसा ही एक क्यूट वीडियोशेयर किया है। इस वीडियो में करण अपने बेटे से पूछते हैं कि क्या वह अपने पिता के डायरेक्शन में बनी फिल्में जैसे 'कुछ कुछ होता है' देखना पसंद करेंगे। यश इसका तुरंत जवाब देते हैं जो करण के लिए चौंकाने वाला होता है। यश ने करण की फिल्में देखने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी फिल्में 'बोरिंग' होती हैं। देखें, वीडियो: वैसे करण जौहर के बच्चों के ऐसे ही कई मजेदार और क्यूट वीडियो सामने आ चुके हैं। उम्मीद है जब तक चलेगा तब तक और ऐसे वीडियो करण जौहर पोस्ट करते रहेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर एक बार फिर फिल्म 'तख्त' से डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में विकी कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाहन्वी कपूर, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के कारण इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो सकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2xXO64m
via IFTTT

No comments:

Post a Comment