बॉलिवुड में पिछले काफी समय से का दौर चल रहा है। कई स्पोर्ट्सपर्सन की बायॉपिक्स के बाद अब राजनीतिक हस्तियों पर भी बायॉपिक बन रही हैं। इस बीच भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया पर भी एक बायॉपिक आने को तैयार है। इस फिल्म का ऑफिशल टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में मुलायम सिंह यादव की शुरुआती जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। मुलायम सिंह यादव ने एक शौकिया पहलवान के तौर पर अपनी जिंदगी शुरू की थी। शायद इसीलिए टीजर में अखाड़े के सीन दिखाए गए हैं। टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह एक किसान के बेटे की प्रेरणादायक कहानी है जो एक राज्य का सबसे बड़ा नेता बन जाता है।' देखें, फिल्म का टीजर फिल्म में अमित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सुप्रिया कार्णिक, सियाजी शिंदे, सना अमीन शेख, जरीना वहाब जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म म्यूजिक तोषी और शारिब ने दिया है जबकि इसका डायरेक्शन सुवेंदु राज घोष ने किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3e1l6ZZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment