बॉलिवुड की 'क्वीन' केवल अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर कंगना की तस्वीरें और वीडियो मेसेज उनकी बहन शेयर करती हैं। हाल में रंगोली ने फैन्स को सोशल मीडिया पर फैन्स को की शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच उन्होंने कंगना से जुड़ी एक दिलचस्प बात का भी खुलासा किया है। रंगोली ने ट्विटर पर बताया, 'बहुत से लोगों को नहीं पता होगा कि श्री हनुमान जी भगवान शिव के 12वें अवतार थे। कंगना कहती हैं कि उनके बहुत कठिन समय जबकि उन्हें बहुत काम करना पड़ता है, वह पढ़ती हैं। ऐसा करने के लिए कंगना से किसी ने कहा नहीं है बल्कि उन्हें ऐसा करने की खुद से इच्छा होती है। आप सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।' बता दें कि बॉलिवुड में लॉकडाउन के कारण कंगना रनौत इस समय अपनी फैमिली के साथ मनाली में वक्त बिता रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपना बर्थडे भी मनाली स्थिति अपने नए घर में ही मनाया था। हाल में कंगना ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये की डोनेशन भी दी थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलिवुड में दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के लिए अनाज और अन्य जरूरी वस्तुओं का इंतजाम भी किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार कंगना फिल्म 'पंगा' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में कंगना के काम की काफी तारीफ हुई थी। अभी कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में काम कर रही हैं। इसके अलावा कंगना फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही हैं जिसमें वह इंडियन एयरफोर्स की एक पायलट का किरदार निभाती नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c4oHoz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment