Monday, April 6, 2020

अक्षय कुमार ने बताया- कौन थीं उनका पहला प्यार

इस समय के सबसे सफल और पॉप्युलर स्टार में गिने जाते हैं। अपनी ऐक्टिंग और फिल्मों के अलावा अक्षय पहले अपने अफेयर्स के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार के इन कथित अफेयर्स को छोड़ भी दें तो वह अपने बचपन से ही महिलाओं की तरफ आकर्षित होते रहे हैं। अक्षय ने तो यहां तक बताया है कि एक बार वह अपनी टीचर की ओर अट्रैक्ट हो गए थे। हाल में अपने स्कूली दिनों के बारे में याद करते हुए अक्षय ने बताया कि वह अपने क्लासमेट्स से अपना होमवर्क करवाते थे। अक्षय ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने साथ बैठने वाले लड़के को बताया था कि वह अपनी टीचर से प्यार करते हैं। इस बारे में अक्षय ने यह भी कहा कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है क्योंकि ज्यादातर स्टूडेंट्स के टीचर्स ही उनका पहला प्यार होते हैं। वैसे बता दें कि बॉलिवुड में अपने शुरुआती दिनों में अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, पूजा बत्रा जैसी कई अदाकाराओं से जुड़ चुका है। इसके बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली और उनके दो बच्चे आरव और नितारा हुए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय की अगली फिल्म रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अक्षय इस समय 'लक्ष्मी बम', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aMVAWy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment