Tuesday, April 7, 2020

ऐश्वर्या राय की उस फिल्म का अनदेखा डांस वीडियो जो आज तक नहीं हुई रिलीज, नजरें नहीं हटेंगी

अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से कई फिल्मों में लोगों का दिल जीत चुकी हैं। 'हम दिल दे चुके सनम' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस देखने को मिली है। अब उनकी एक ऐसी फिल्म का वीडियो सामने आया है जो आज तक रिलीज नहीं हुई। वीडियो में डांस कर रही हैं ऐश्वर्या ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाया है। यह उनकी एक ऐसी फिल्म का वीडियो है जो रिलीज नहीं हुई। ऐश्वर्या इसमें इतनी सुंदर लग रही हैं कि उनसे आंखें हटाना मुश्किल है। वीडियो में वह तैयार होकर डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का है वीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो यह वीडियो 1997 की फिल्म 'राधेश्याम सीताराम' का है। डायरेक्टर अनीस बज्मी ने पहले एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UNpX9y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment