बॉलिवुड के बादशाह फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक विशेष मुकाम रखते हैं। पिछले कुछ फिल्मों के नहीं चलने के बावजूद उनके प्रति चाहत लोगों की कम नहीं हुई है। शायद आपको याद हो, शाहरुख खान ने एक फिल्म 'चाहत' भी की थी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट ऐक्ट्रेस थीं। हालांकि शाहरुख की यह फिल्म उनके करियर की खराब फिल्मों से एक गिनी जाती है। पर, इस फिल्म में अपने किरदार के लिए शाहरुख ने बहुत मेहनत की थी। जी हां, शाहरुख खान को चाहत फिल्म में राजस्थानी सिंगर की भूमिका निभाने के लिए यह कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वैसे भी शाहरुख सिंगर तो हैं नहीं, इसमें मेहनत यह कि भूमिका राजस्थानी सिंगर की। यह और भी मुसीबत। इसीलिए सबसे अलग हैं शाहरुख पर, शाहरुख खान इसीलिए सबसे अलग हैं क्योंकि वह अपने किरदारों में डूब जाना जानते हैं। ऐक्टिंग में भला शाहरुख को पीछे कौन छोड़ सकता है। मेहनत तो उनकी पर्दे पर दिखती ही है। इस फिल्म के लिए भी जब शाहरुख को राजस्थानी सिंगर बनना पड़ा तो उन्होंने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस तरह हुए तैयार अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुद बताया था। शाहरुख ने कहा, पहले तो मुझे एक राजस्थानी सिंगर के रूप में दिखना था। इसके लिए मैंने गेटअप पर बहुत मेहनत किया। इसके बाद कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ मैंने घंटों प्रैक्टिस की। इसका नतीजा यह हुआ कि जब भी मैं सेट पर जाता तो मैं अपने रोल के लिए तैयार रहता। इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख बता दें कि शाहरुख खान अब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी है। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख सिर्फ कैमियो करते दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c2DJuP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment