सिद्धार्थ मल्होत्रा औरतारा सुतारिया का गाना '.0' हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने को फैंस के मिले-जुले रिऐक्शंस मिले हैं। गाना रिलीज होने के बाद इसके ओरिजनल कम्पोजर एआर रहमान ने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर लग रहा है कि वह नए वर्जन से शायद खुश नहीं हैं। तनिष्क बाग्ची ने रीक्रिएट किया है नया वर्जन 'मसक्कली' के नए वर्जन को तनिष्क बाग्ची ने रीक्रएट किया है। सिंगर हैं तुलसी कुमारी और सचेत टंडन। ओरोजिनल गाने को एआर रहमान ने कम्पोज किया था और मोहित चौहान ने गाया था। गाने की लिरिक्स प्रसून जोशी ने लिखी थीं और यह 'दिल्ली 6' फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन पर फिल्माया गया था। फैंस से कहा सुनें ओरिजिनल गाना गाना रिलीज होने के बाद एआर रहमान ने ट्विटर पर अपनी फीलिंग्स लिखीं। उनके फॉलोअर्स को भी लगा कि वह रीमेक से अपसेट हैं। उन्होंने लिखा है कि एक गाने को बनाने में काफी मेहनत लगती है। उन्होंने फैंस से ओरिजिनल गाना सुनने के लिए भी कहा है। वहीं लिरिसिस्ट प्रसून जोशी ने भी गाने के रीमेक पर नाराजगी जताई है... मरजावां में साथ थे तारा-सिद्धार्थ नए वर्जन में तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। दोनों इससे पहले फिल्म 'मरजावां' में साथ दिखाई दिए हैं। फिल्म में रितेश देशमुख भी अहम रोल में थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Rn1Kom
via IFTTT
No comments:
Post a Comment