कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी दुनिया जद्दोजहद कर रही है। ऐसे में हर कोई अपनी तरफ से इस लड़ाई में योगदान देने की कोशिश कर रहा है। बॉलिवुड सिलेब्स ने भी अपनी तिजोरी खोल दी है। अपने डोनेशंस के लिए चर्चा में थे ही, अब उन्होंने कुछ मेसेज ट्वीट किए हैं जो लोगों का दिल जीत रहे हैं। शाहरुख को डोनेशन के लिए मिला शुक्रिया बीते दिनों शाहरुख खान ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कई जगह डोनेशंस दिए। साथ ही BMC (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) को अपने अपने ऑफिस की 4 मंजिला ऑफिस की बिल्डंग भी ऑफर की ताकि वहां क्वॉरंटीन के लिए जगह बनाई जा सके। उनके डोनेशन के बाद राज्य सरकारों और बीएमसी ने उनको शुक्रिया ट्वीट किया तो शाहरुख ने दिल जीतने वाले जवाब दिया। ट्वीट्स में शाहरुख का दिखा हर राज्य से कनेक्शन उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी और बीएमसी को जवाब दिए। शाहरुख के जवाब से उनका हर राज्य से कनेक्शन दिखाई दिया। इतना ही नहीं उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से भी एक ट्वीट है यहां देखें उनके ट्वीट
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aHTp6E
via IFTTT
No comments:
Post a Comment