Friday, April 10, 2020

वर्चुअल हाउस पार्टी कर स्वरा भास्कर ने मनाया बर्थडे

अपनी ऐक्टिंग के साथ ही बेबाकी के लिए मशहूर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आज 10 अप्रैल 2020 को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही इस समय कोरोना के कारण लॉकडाउन चल रहा है लेकिन दोस्तों ने स्वरा के इस पर कोई कसर नहीं छोड़ी। लॉकडाउन के कारण स्वरा के दोस्त भले ही उनसे मिलने नहीं आ सके लेकिन सारे दोस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक साथ इकट्ठे हुए जोरदार तरीके से बर्थडे सेलिब्रेट किया। स्वरा भी अपने दोस्तों की इस वर्चुअल हाउस पार्टी से खुश हो गईं। पार्टी के लिए की गई इस कॉन्फ्रेंस कॉल का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, 'इस वर्चुअल पार्टी में मुझे इतना मजा आया जितना कि मैं सोच भी नहीं सकती थी। पूरे 4 घंटे तक गेम्स और परफॉर्मेंस। आप सभी सबसे अच्छे लोग हैं। मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं कितनी खुशनसीब हूं कि आप मेरे दोस्त हैं।' इस बीच स्वरा को बॉलिवुड में उनकी नजदीकी दोस्त मानी जाने वाली ने भी बर्थडे विश किया है। सोनम ने स्वरा के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैपीएस्ट बर्थडे स्वरु। तुम्हारी बहादुरी बेहद प्रेरित करने वाली है। हमेशा ऐसी ही बनी रहो। तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां और प्यार मिले। ये सब खत्म होने के बाद तुम्हारे साथ सेलिब्रेट करने का इंतजार नहीं कर सकती। लव यू बहन।' केवल सोनम ही नहीं बल्कि सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्वरा भास्कर को बर्थडे विश किया है। बता दें कि पिछली बार स्वरा साल 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aZTZfY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment