Sunday, April 5, 2020

9Baje9Min: पीएम नरेंद्र मोदी आह्वान पर 'हीमैन' धर्मेंद्र ने जला दी मशाल, देखें विडियो

पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच देशवासियों के बीच भरोसा और सकारात्मकता जगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने देशवासियों से रविवार 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइट्स बंद करके दीया, मोमबत्ती या मोबाइल लाइट जलाने का आह्वान किया था। बॉलिवुड के सभी सिलेब्रटीज ने एक स्वर में इसका स्वागत किया और इसमें बढ़-चढ़ कर भाग भी लिया। इस बीच बॉलिवुड के 'हीमैन' ने अपने ही तरीके से पीएम मोदी का सपॉर्ट किया है। धर्मेंद्र ने इस मौके पर कोई दीया या मोमबत्ती नहीं बल्कि पूरी मशाल ही जला दी। धर्मेंद्र ने हाथ में मशाल लेकर एक विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस विडियो में धर्मेंद्र पूरे देश को पीएम के साथ खड़े होने का आह्वान कर रहे हैं। देखें, धर्मेंद्र का यह विडियो: बता दें कि धर्मेंद्र के अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, जाहन्वी कपूर, हेमा मालिनी, ईशा देओल जैसे बॉलिवुड के लगभग सभी सितारों ने पीएम मोदी के इस कैंपेन में भाग लिया और अपनी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ReZSyh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment