के कारण पिछले काफी समय से बॉलिवुड में भी कामकाज पूरी तरह ठप है। फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है और कई फिल्मों की रिलीज टल चुकी है। सबसे पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार की '' की रिलीज टाल दी गई है। उसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म '' की रिलीज भी टाल दी गई। अब खबर है कि वरुण धवन की '' और सलमान खान की '' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई जा सकती है। हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी जल्द ही कोरोना संकट टलने की उम्मीद नहीं है इसलिए 'कुली नंबर 1' और 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है। सलमान खान की 'राधे' ईद पर रिलीज होनी है। बताया जा रहा है कि इसके लास्ट शेड्यूल की शूटिंग अभी तक नहीं हुई है। थाइलैंड में फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी होनी थी जो सलमान और दिशा पाटनी पर फिल्माया जाना था। कोरोना के कारण यह शूटिंग टाल दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर लॉकडाउन हटाए जाने के बाद शूटिंग पूरी भी कर ली जाए तो भी फिल्म को ईद के मौके पर 23 मई को रिलीज किया जाना मुश्किल है। हालांकि फिल्म की अगली रिलीज डेट फाइनल नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि यह अक्षय की 'सूर्यवंशी' और रणवीर की '83' के बाद ही रिलीज की जाएगी। दूसरी तरफ वरुण धवन और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' की रिलीज भी टाली जा सकती है। यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होनी थी। अब माना जा रहा है कि यह फिल्म जून या जुलाई या फिर उसके बाद के किसी महीने में रिलीज की जा सकती है। यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1995 में आई सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' की ही रीमेक है। लगता है कि कोरोना के कारण इन बड़ी फिल्मों के लिए फैन्स का इंतजार और लंबा होने जा रहा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39R3Of0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment