Wednesday, April 8, 2020

वीडियो: आ गया 'मसक्‍कली 2.0', हिट है तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी

2009 में आई फिल्म 'दिल्ली 6' का गाना '' यूथ्स के बीच काफी पॉप्युलर है। अब इसका नया वर्जन रिलीज हो चुका है। 7 अप्रैल को इस गाने का टीजर आया था इसके बाद से फैंस पूरे गाने का इंतजार कर रहे थे। अब इसका पूरा गाना रिलीज हो चुका है। गाने में आपको दिखाई देंगे तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा। सिद्धार्थ और तारा ने बिखेरा जादू 'मरजावां' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माए गाने 'मसक्कली' नया वर्जन रिलीज हो चुका है। आते ही छाया गाना गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। गाने के सिंगर हैं तुलसी कुमार और साकेत टंडन और इसे डायरेक्ट किया है और आदिल शेख ने लिखा है। यह गाना आते ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। यूथ्स के बीच पॉप्युलैरिटी बता दें कि 'दिल्ली 6' के 'मलक्कली' को म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था। प्रड्यूसर भूषण कुमार बताते हैं कि उन्होंने यह गाना प्रड्यूस करने का फैसला लिया क्योंकि यूथ्स के बीच अभी भी पॉप्युलर है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3e7mkD1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment