Tuesday, April 7, 2020

कोरोना संकट में पापा बोनी के साथ आगे आए अर्जुन और जान्हवी कपूर, किए 12 लाख रुपये डोनेट

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में सरकार जुटी हुई है और लॉकडाउन की वजह से लोगों का कारोबार ठप्प पड़ चुका है। ऐसे में सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका जीवन हर दिन की कमाई पर टिका होता था। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे लाखों वर्कर्स हैं, जिनके लिए लगातार ऐक्टर्स सामने आकर उन्हें मदद दे रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है फिल्ममेकर बोनी अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर का। बता दें कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन फिल्म स्टार्स लगातार फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE)के वर्कर्स की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिका, अब खबर है कि इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे डेली वर्कर्स के लिए बॉलिवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनके बच्चे व ऐक्टर्स जान्हवी और अर्जुन कपूर ने डोनेशन दिया है। सूत्र बताते हैं, 'अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स की मदद के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया के बैंक अकाउंट में 12 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं।' फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे बताते हैं, 'बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर की ओर से मदद की राशि आ ही फेडरेशन के अकाउंट में आ गई है। कुछ मदद करने वाले अपनी मदद की राशि को बताना नहीं चाहते और कपूर परिवार भी नहीं चाहता कि यह राशि बताई जाए। फेडरेशन कपूर परिवार का आभारी है, उन्होंने समय रहते वर्कर्स की मदद की है। वर्कर्स को इस समय पैसों की बड़ी जरूरत है, इसलिए हम अगले कुछ दिनों में यह पैसा जो सबसे जरूरतमंद वर्कर्स हैं उनके बैंक अकाउंट में पहले जमा करेंगे। हमारे कुछ वर्कर्स के बैंक अकाउंट नंबर नहीं हैं, तो उनके परिवार के सदस्यों के अकाउंट में पैसा जमा किया जाएगा। हम लगातार राशन के वितरण का काम कर रहे हैं।' सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग और इस महामारी से देश की सुरक्षा को लेकर कदम उठाते हुए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। देश के हर एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान अपने-अपने घर पर ही रहने कीअपील की है और लगातार स्टार्स इसे लेकर लोगों में जागरुकता भी फैला रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c2nb6l
via IFTTT

No comments:

Post a Comment