Thursday, February 13, 2020

फैन हो तो ऐसा, सलमान खान से मिलने के लिए 600 किलोमीटर साइकल चलाकर पहुंचा

बॉलिवुड सितारों के फैन्स तो बहुत होते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी फैन्स होते हैं जो अपने फेवरिट स्टार्स से मिलने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। के भी ऐसे ही फैन हैं। अब एक ऐसा फैन सामने आया है जो सलमान से मिलने के लिए 600 किलोमीटर से ज्यादा साइकल चलाकर आया है। यह फैन असम का है जो सलमान से मिलने का इंतजार कर रहा है। असम के तिनसुकिया के रहने वाले भूपेन लिकसन सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। जब उन्हें पता चला कि इस साल में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स आयोजित होने वाले हैं और इसमें सलमान खान भी शामिल होने वाले हैं तो उन्होंने अपने फेवरिट स्टार से मुलाकात करने की ठान ली। उन्होंने अपनी साइकल उठाई और चल दिए सलमान से मिलने। ताज्जुब इस बात का है कि इसके लिए उन्होंने 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। वैसे बता दें कि 52 साल के भूपेन सलमान के फैन तो हैं ही लेकिन पहले से मशहूर हैं। साल 2013 में उन्होंने साइकल के हैंडल को बिना हाथ लगाए केवल 60 मिनट में 48 किलोमीटर साइकल चलाई थी और उनका यह रेकॉर्ड 'इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स' में दर्ज है। सलमान खुद भी साइकलिंग पसंद करते हैं और अक्सर मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते नजर आते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान के इस फैन की मुलाकात अपने फेवरिट स्टार से होती है या नहीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37oP4Tn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment