सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान आज 3 साल के हो गए और इस स्पेशल डे को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट भी किया जा रहा है। करीना और सैफ ने अपने बेटे के लिए प्री बर्थडे पार्टी भी रखी, जिसका थीम उन्होंने क्रिसमस बेस्ड रखा था। अब तैमूर का एक लेटेस्ट विडियो सामने आया है, जिसमें वह केक काटता हुआ नजर आ रहा है। तैमूर के मां-पापा ने शुक्रवार को अपने बेटे के लिए एक ग्रैंड क्रिसमस थीम बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें अपने-अपने बच्चों को लेकर कई सितारे पहुंचे। इस पार्टी में जेनेलिया डिसूज़ा और रितेश देशमुख, करण जौहर, अमृता अरोड़ा जैसे सितारे अपने-अपने बच्चों के साथ वहां पहुंचे। तैमूर के केक कटिंग वाले इस विडियो में वह अपने मां-पापा और अपने दोस्तों से धिरा नजर आ रहा है। इस विडियो में तैमूर पहले तो केक चो छूने की कोशिश कर रहा है और फिर तुरंत सभी बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं। विडियो में तैमूर काफी क्यूट नजर आ रहा है और साइड में करीना और सैफ खड़े नजर आ रहे हैं और वहां पास में मौजूद हैं उसकी नानी बबीता। तैमूर का केक डबल लेयर्ड था, जो खासकर सैंटा थीम से मैच हो रहा था। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने एक बातचीत में बताया था कि वह इस साल तैमूर का बर्थडे किस तरीके से मनाने वाली हैं। अपनी प्लानिंग पर बातें करते हुए उन्होंने कहा था कि तैमूर दो केक मांगेगा, एक सैंटा के लिए और एक हल्क के लिए। बुआ सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ तैमूर की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उसे बर्थडे विश किया है। बता दें कि इससे पहले तैमूर का दूसरा बर्थडे मनाने के लिए साउथ करीना और सैफ उसे लेकर अफ्रीका पहुंचे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36XsIIW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment