Friday, December 20, 2019

कन्फर्म: लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

पिछले काफी समय से चर्चा है कि 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर अब के साथ अपनी अगली फिल्म बनाएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए रणबीर के ऑपोजिट को साइन किया गया है। पिछले दिनों से हिरोइन के नाम पर काफी चर्चा चल रही थी लेकिन अब डायरेक्टर ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि लव रंजन की यह फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रड्यूस करेंगे। बता दे कि हाल में एक इंटरव्यू में जब श्रद्धा से रणबीर के साथ काम करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह रणबीर को स्क्रीन पर देखना पसंद करती हैं और उनके साथ काम करके उन्हें खुशी होगी। श्रद्धा ने यह भी कहा कि रणबीर की पहली ही फिल्म से वह उनसे काफी प्रभावित हैं और वह उन्हें बेहतरीन ऐक्टर मानती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर अभी अपनी अगली फिल्म '' की शूटिंग में बिजी हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन दिखेंगे। दूसरी तरफ श्रद्धा की आने वाली फिल्म ' रिलीज के लिए तैयार है जिसमें उनके ऑपोजिट वरुण धवन दिखाई देंगे।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2sQJ0nR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment