Wednesday, December 18, 2019

वर्कआउट सेशन के बाद डिनर के लिए निकले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

और लंबे समय से फैंस को कपल गोल्‍स देते आ रहे हैं। भले ही दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात न की हो लेकिन वे अक्‍सर आउटिंग्‍स पर एकसाथ देखे जाते हैं। दोनों ऐक्‍टर्स को कई मौकों पर पपराजी स्‍पॉट करते हैं, फिर चाहे फिल्‍म देखना हो या फिर इवेंट्स को अटेंड करना हो। हाल ही में टाइगर और दिशा को वर्कआउट सेशन के बाद अंधेरी में देखा गया। जहां टाइगर ने तस्‍वीरों के लिए पोज दिए, वहीं दिशा जल्‍दी से कार में बैठती दिखीं। इसके बाद दोनों रात में बांद्रा स्थित एक रेस्‍ट्रॉन्‍ट में डिनर के लिए बाहर निकले। इस मौके पर टाइगर ब्‍लैक टीशर्ट और पैंट में नजर आए। वहीं, दिशा हमेशा की तरह अपने स्‍टाइलिश अंदाज में दिखीं। दोनों यहां मुस्‍कुराते हुए नजर आए। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ 'बागी 3' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में वह सर्बिया से लौटे हैं। वहीं, दिशा अब मोहित सूरी की फिल्‍म 'मलंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह सलमान खान के ऑपोजिट 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टड भाई' में दिखेंगी। यह फिल्‍म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38WHem2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment