बॉलीवुड डेस्क.एक फौजी के जीवन की अनिश्चितता पर बनी फिल्म 'फौजी कॉलिंग' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में न्यूज ऑडियो सुनाई दे रहा है जिसमें पुलवामा अटैक के बारे में बताया जा रहा है। वहीं एक छोटी बच्ची की आवाज सुनाई देती है, जो कह रही है- मुझे पता है भगवान आपके घर कोई तब तक नहीं आ सकता, जब तक आप उसे बुलाते नहीं हो, लेकिन मैं आऊंगी। अगर कल सुबह तक मेरे पापा घर नहीं आए तो।फिल्म 'फौजी कॉलिंग'2020 में रिलीज होगी।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट : फिल्म में शरमन जोशी, रांझा विक्रम सिंह और बिदिता बाग, माही सोनी, जरीना वहाब, शिशिर शर्मा के साथ मुग्धा गोडसे भी नजर आएंगी। डायरेक्शन आर्यन सक्सेना कर रहे हैं। वहीं प्रोडक्शन नाइदा ओवेज शेख, अनिल जैन, विजेता वर्मा का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Y5tjx
No comments:
Post a Comment