Saturday, November 2, 2019

फिल्म 'पागलपंती' का दूसरा गाना 'ठुमका' रिलीज, बार-बार सुनने का करेगा मन

फिल्म 'पागलपंती' का नया गाना रिलीज हो गया है। 'ठुमका' नाम के इस गाने को सिंगर ने गाया है। सॉन्ग की बीट्स ऐसी हैं कि इसे आसानी से किसी भी पार्टी में यूज किया जा सकता है। वैसे सॉन्ग में लीड स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री भी काफी शानदार है जो इस मजेदार सॉन्ग में एंटरटेनमेंट के तड़के को बढ़ाता दिख रहा है। इस सॉन्ग को हनी सिंह ने ही लिखा है और म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। वहीं कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य हैं, जिन्होंने ऐसे स्टेप्स दिए हैं जो आसानी से फॉलो भी किए जा सकेंगे। इस मूवी में मेल लीड्स के तौर पर जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट और अरशद वारसी को कास्ट किया गया है वहीं फीमेल लीड्स इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला हैं। ऐक्शन और कॉमिडी के तड़के से सजी इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2oAmP3A
via IFTTT

No comments:

Post a Comment