कार्तिक आर्यन आज की डेट में बॉलिवुड के सबसे पॉप्युलर ऐक्टर्स में से एक हैं। उनके पास मौजूदा समय में कई प्रॉजेक्ट्स हैं जिनकी वह बैक टू बैक शूटिंग कर रहे हैं। इस पॉप्युलैरिटी और स्टारडम को पाने पर भी एक चीज है जिसे लेकर वह बीटाउन के ऐक्टर रणबीर कपूर से जलन महसूस करते हैं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने इसे लेकर बात की और साथ ही में ऐक्टिंग और इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी राय रखी। 'हम सभी इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह रखते हैं और हर कोई अलग तरह की फिल्में करता है। हम सभी मेहनत में विश्वास रखते हैं। यह पॉइंट हम सभी ऐक्टर्स में समान है, जो हमें जोड़ता है। हालांकि, हमारी फिल्म जर्नी में जरूर काफी अंतर है। हम एक-दूसरे को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।' कार्तिक ने आगे रणवीर की ऐक्टिंग जर्नी का जिक्र करते हुए कहा, 'रणबीर कपूर ऐसे ऐक्टर हैं जिनके काम शानदार रहे हैं। उन्होंने जिस तरह की फिल्में की हैं उसे लेकर मैं उनसे जलन महसूस करता हूं'। वैसे कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इसी के साथ कार्तिक के पास 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' भी है। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Nx2mFs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment