बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन सोमवार को बेटे युग के साथ अजमेर पहुंचे। वहां उन्होंने सूफी संत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई। उनकी दरगाह यात्रा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे और युग भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अजय आगे चल रहे युग को गाइड कर रहे हैं। वहीं, क्लिप में आगे वे भीड़ के कारण हो रही धक्का-मुक्की के कारण गुस्से में भी दिखाई दे रहे हैं। बेकाबू भीड़ की वजह से युग के चेहरे पर भी डर नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स
अजय का वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "सीरियसली, सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ भी नॉर्मल तरीके से नहीं जी सकते। उनके लिए बुरा लगता है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "हे भगवान। यह वाकई भयानक है। यह बहुत ही डरावना है।" एक यूजर ने लिखा, "युग बुरी तरह डर रहा है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बेहद डरावना। मुझे उसके बेटे के लिए बुरा लग रहा है।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल अजय की दो फिल्में 'टोटल धमाल' और 'दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं और दोनों ही हिट रहीं। उनकी 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर', 'तुर्रम खान', 'आरआरआर', 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' और मैदान' समेत 8 से ज्यादा फिल्में कतार में हैं। इनमें से ज्यादातर 2020 में रिलीज हो सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PXEuOf
No comments:
Post a Comment