टीवी डेस्क. 'मेरे साईं - श्रद्धा और सबुरी'साईं के समय के वास्तविक चित्रण के लिए जाना जाता है। यह शो हाल ही में एक लीप के बाद अपने अगले चरण में पहुंच चुका है।शो में साईं के सबसे बड़े अनुयायियों में से एक- दास गनु महाराज की कहानी दिखाई जाएगी।20 से ज्यादा शोकर चुके एक्टर जय ज़वेरी दास गनु का रोल करने वाले हैं।
यह होगा शो का सीक्वेंस : गनु की जिंदगी उस वक्त्त एक नया मोड़ लेती है, जब उनकी मुलाकात साईं बाबा से होती है। वहअंग्रेजसरकार के अधीन एक पुलिस अधिकारी के रूप में काम करते हैं, लेकिन गानेका शौक रखतेहैं। अनेक मुश्किलों से गुजरने के बाद एक मामले को सुलझाने के लिए शिर्डी पहुंचते हैं। उसी वक्त्त उन्हें एहसास होता है कि गानेसे उन्हें सुकून मिलता है। शिर्डी के लोग उन्हें साईं के साथ जुड़ने के लिए राजी कर लेते हैं। साईं की मदद से दास गनु महाराज को संगीत के लिए प्रसिद्धि मिलती है।
अपने रोल के लिए उत्साहित हैं जय :शो मेंअपनी एंट्री को लेकर उत्साहित जय कहते हैं, मैं दास गनु महाराज कारोल करने तैयार हूं। तुषार दलवी के साथ काम करनाशानदार मौकाहै। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने मिलेगा।मैं उम्मीद करता हूं कि साईं बाबा मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे और दर्शकों को मेरा यह किरदार पसंद आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WHqmd4

No comments:
Post a Comment