Monday, November 4, 2019

फैन ने मांगी सेल्फी तो नाराज हुई रानू मोंडल, सभी के सामने लगाई महिला को फटकार

बॉलीवुड डेस्क. रातों रात सिंगिंग सेनसेशन बनी रानू मोंडल ने स्टार बनने के बाद फैंस को दरकिनार करना शुरु कर दिया है। एक वायरल वीडियो के अनुसार एक महिला प्रशंसक ने जैसे ही रानू के साथ सेल्फी लेनी चाही तो वे बिफर गई और डांट लगा दी। वीडियो के सामने आते ही यूजर्स उनके रवैयै पर नाराजगी जता रहे हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान फैन द्वारा सेल्फी की मांग करना रानू को इतना नागवार गुजरा के उन्होंने महिला को सभी के सामने डांट लगा दी। इतना ही नहीं रानू ने हाथ लगाने पर उन्हें जमकर फटकारा। सिंगर के इस रवैये से नाराज यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जताई।

कुछ समय पहले कोलकाता के स्टेशन पर रानू मोंडल का गाना गाते वीडियो वायरल हुआ था। रानू को गाना गाता देखकर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उनको फिल्म में सिंगिंग का चांस देकर रातों रात स्टार बना दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry Ranu Mondal reprimanded the woman in front of everyone for demanding a selfie


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ymorD

No comments:

Post a Comment