शाहरुख खान ने बीते 2 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दिन उनके फैंस और सिलेब्स ने उनको शुभकामनाएं दीं। वहीं, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं थी। इसके अलावा शाहरुख खान ने अपने अगले प्रॉजेक्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने कन्फर्म किया कि 2020 में उनकी फिल्म रिलीज होगी। ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में शाहरुख, आर्यन, अबराम, सुहाना और गौरी नजर आ रही हैं। गौरी खान ने आज जो तस्वीर शेयर की है, वह यूरोप में छुट्टियों के दौरान की है। जैसा कि सभी जानते हैं कि शाहरुख खान कितना भी व्यस्त हों लेकिन अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। अक्सर छुट्टियों के दौरान शाहरुख खान फैमिली के साथ विदेशी टूर पर निकल जाते हैं और टाइम बिताते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ महत्वपूर्ण भूमिका में थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WKXdh9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment