Sunday, November 3, 2019

विधु विनोद चोपड़ा की 'शिकारा: अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर' फरवरी को होगी रिलीज़

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म 'शिकारा' की घोषणा की। उनकी हिट फिल्म 'परिंदा' ने अपने 30 साल पूरे कर लिए है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, 'फिल्म शिकारा-ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगे।' 'शिकारा' का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ही कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब चोपड़ा कश्मीर की थीम को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वह थ्रिलर फिल्म 'मिशन कश्मीर' वर्ष 2000 में बना चुके हैं। विधु विनोद चोपड़ा 'परिंदा', 'खामोश', 'मिशन कश्मीर', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'थ्री इडियट्स', 'पीके' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2puf4Nn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment