Sunday, November 3, 2019

प्रियंका ने मास्क पहने शेयर की फोटो, टोलर्स बोले- सिगरेट पीने में दिक्कत नहीं होती, प्रदूषण से परेशान हो

बॉलीवुड डेस्क.प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में ही अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें एयर प्यूरिफायर लगाए देखा गया। प्रियंका ने अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके बाद टोलर्स ने उन्हें स्मोकिंग करने और प्रदूषण से बचने मास्क पहनने के कारण खरी-खोटी सुनाई है।

प्रियंका ने जताई बेघरों की चिंता : प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा है- द व्हाइट टाइगर की शूटिंग के दिन।अभी यहां शूटिंग करना इतना कठिन है कि मैं सोच भी नहीं सकतीकि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा। हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क हैं। बेघरों के लिएप्रार्थना करती हूं किसभी सुरक्षित रहें।

##

2018 में शेयर की थी ऐसी ही तस्वीर : प्रियंकानवम्बर 2018 में भी फिल्म 'द स्काय इज पिंक' की शूटिंग भी दिल्ली में कर रहीं थी। उस दौरान इंस्टाग्राम पर फरहान ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वे प्रियंका के साथप्रदूषण से बचने मास्क पहने नजर आए थे।

pc

ट्रोलर्स ने भी लगाई क्लास : हालांकि इस फोटो के शेयर करते ही ट्रोलर्स ने प्रियंका की जमकर क्लास ली। एक यूजर ने कहा- सुट्‌टा पीने में दिक्कत नहीं होती, प्रदूषण से परेशान हो। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अपनी शादी में पटाखे क्यों फोडे़ थे उसमें भी पॉल्यूशन हुआ था।

PC1

स्मोकिंग फोटो पर भी हुईं थी ट्रोल :जुलाई 2019 मेंप्रियंका का स्मोकिंग करता हुआ एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वे, उनकी मां मधु और पति निक जोनस स्मोकिंग करते नजर आए थे। इस फाेटो को देखने के बाद भीसोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका को जमकर ट्रोल किया था। प्रियंका की यह तस्वीर मियामी की थी, जहां वे फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने गई थीं।

बात अगर प्रदूषण की करें तोदिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं आया। गुड़गांवमें एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 800 से ज्यादादर्ज हुआ, जो सीजन में सबसे अधिक है।एक्यूआई को 0-50 के बीच ‘बेहतर’और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra again targeted by trolls after sharing her mask pic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nd5Q0L

No comments:

Post a Comment