बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' का टीजर शेयर किया है। इसमें वे कृति सैनन की बहन नूपुर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में बी प्राक भी नजर आए हैं, जो 'तेरी मिट्टी' और 'अल्लाह मालिक तू' के बाद तीसरी बार अक्षय की आवाज बने हैं। यह गाना 9 नवम्बर को रिलीज किया जाएगा।
मुंबई के कॉलेज में हुआ शूट: नूपुर-अक्षय का यहरोमांटिक गाना जानी ने लिखा है। गाने के सिंगरअक्षय की फिल्म 'केसरी' में'तेरी मिट्टी' को अपनी आवाज दे चुके बी प्राक हैं। इनके अलावा फेमसपंजाबी सिंगरएम्मी विर्क भी वीडियो में नजर आएंगे। गाने की शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में हुई है। वीडियो का डायरेक्शन अरविंद खैरा ने किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pCw2sW

No comments:
Post a Comment