Wednesday, November 6, 2019

बच्चे को गाली देने पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा स्वरा आंटी हैशटेग

बॉलीवुड डेस्क. चैट शो 'सन ऑफ अबीश' पर 4 साल के बच्चे को गाली देने के बाद स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से ही एक्ट्रेस के विरोध में स्वरा आंटी हैशटेग ट्रेंड कर रहा है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने बच्चे को सामने से गाली नहीं दी थी, केवल मन में कहा था। एक एनजीओ ने मामले को लेकर एक्ट्रेस के खिलाफ चाइल्ड राइट्स फोरम में मामला दर्ज करा दिया है।

स्वरा आंटी हैशटेग पर यूजर्स स्वरा भास्कर के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें भद्दी गालियां भी दे डाली। इतना ही नहीं यूजर उन्हें इंडस्ट्री से बैन करने की मांग कर रहे हैं

  1. ट्वीट

    बच्चे को गाली देने के कारण एक यूजर ने तो स्वरा को इंडस्ट्री से बैन करने की मांग कर दी। यूजर ने कहा कि स्वरा को ट्रोल नहीं बैन करना चाहिए।

  2. ट्वीट

    एक यूजर ने लिखा कि स्वरा की उम्र बच्चे की मां से भी बड़ी है। हमें उन्हें ताई जी कहना चाहिए।

  3. ट्वीट

    केवल स्वरा भास्कर ही नहीं शो के होस्ट अबीश मैथ्यू और कुनाल कामरा को भी ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया। एक यूजर ने लिखा कि स्वरा 4 साल के बच्चे को इतने अपशब्द कह रही है और ये दोनों हंस रहे हैं।

  4. ट्वीट

    नाराजगी के साथ साथ स्वरा का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। एक यूजर नेस्वरा आंटी हैशटेगके साथ गोविंदा की फिल्म 'आंटी नं 1' का पोस्टर शेयर किया है।

  5. ट्वीट

    एक यूजर ने स्वरा के तीस हजारी मामले को लेकर किए गए ट्वीट को शेयर किया है। यूजर ने ट्वीट में एक्ट्रेस को आरोपी बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

  6. ट्वीट

    एक यूजर ने स्वरा, अबीश और कुनाल को कचरे की थैली बताते हुए गंदगी का फोटो शेयर किया है।

  7. ट्वीट

    स्वरा को फेल एक्ट्रेस बताते हुए यूजर ने कहा कि वे केवल अटेन्शन सीकर हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Swara Bhasker trolled for abusing a child, Swara Aunty hashtag trending on Twitter


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34xBdZR

No comments:

Post a Comment