कुछ ही स्टार ऐसे होते हैं, जो रणवीर सिंह की तरह दर्शकों का ऑफ स्क्रीन भी मनोरंजन कर पाते हैं। इस बात को ऐक्टर ने एक बार फिर साबित कर दिया है। रणवीर हाल ही में एक हाई प्रोफाइल शादी में परफॉर्म करने के लिए दिल्ली में थे। इस फंक्शन की बहुत सारी तस्वीरें के अलावा कई विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जहां रणवीर अपने हिट गाने 'राम-लीला' फिल्म के गाने 'ततड़-ततड़' और 'सिम्बा' के 'आंख मारे' पर अपनी अदाओं का जलवा दिखा रहे हैं। हालांकि, जो विडियो फैन्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, वह वास्तव में डांस परफॉर्मेंस का नहीं है, बल्कि यह एक क्लिप है, जिसमें रणवीर लोकप्रिय मेकअप कलाकार गुनीत विर्दी को 'भाभी' कहते हुए दिखाई देते हैं। गुनीत ने खुद इस विडियो का जिक्र अपने इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब रणवीर सिंह आपको भाभी कहे, तब समझ लीजिए, दिल के अरमा आंसुओं में बह गए।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pPsIL1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment