बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इन दिनों कई प्रॉजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इनमें बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक भी शामिल है जिसके लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। बायॉपिक के बाद वह हॉलिवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ऐक्ट्रेस अपने एक और प्रॉजेक्ट 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से अलग हो गई हैं। परिणीति फिल्म का हिस्सा होना चाहती थीं लेकिन पहले के कमिटमेंट्स के कारण वह इस फिल्म के लिए अपनी डेट नहीं दे पा रही थीं। बता दें, 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में , संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में हैं। बता दें, फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड है। बात करें परिणीति की तो वह इससे पहले फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में नजर आई थीं। इसमें उनके ऑपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा में दिखे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32DZtbo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment