Monday, November 11, 2019

सिद्धार्थ को नहीं पता कि स्टार को कैसे बर्ताव करना चाहिए

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मरजावां' का प्रमोशन जोर-शोरों से कर रहे हैं। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। सिद्धार्थ सोशल मीडिया और लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं अक्सर उन्हें फिल्म प्रमोशन और पब्लिक प्लेसेज पर मॉब्ड होते देखा गया है। लड़कियां उन्हें देखर चिल्लाना शुरू कर देती हैं और वह भी क्यूटली मुस्कुरा देते हैं। हमने जब उनसे जानना चाहा कि कौन-सी ऐसी चीज है, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखती है, तो वह शर्माते हुए कहते हैं, 'सच कहूं तो मैं नहीं जानता कि एक स्टार को कैसे बिहेव करना चाहिए? मैं जो हूं, वह छिपा नहीं पाता। असल में मेरे मूल्य मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम मुझे इतना बदल सकता है कि मैं उड़ने लगूं। मेरी परवरिश मध्यम वर्गीय माहौल में हुई है। मैं दिल्ली से हूं और हमारा एक आम-सा घर है। मुझे ग्राउंडेड रहने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा दिल्ली में आम लड़के के रूप में रहा है। यह स्टारडम मेरे लिए नया है।' 'अभी 6-7 साल ही हुए हैं कि लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं और मुझे घेर लेते हैं, मगर मैं यहां इतना जरूर कहना चाहूंगा कि मेरे घरवाले और पुराने दोस्त मुझे जमीन से जोड़े रखते हैं। जब भी मैं घर जाता हूं या उनका फोन आता है, तो वह मुझे स्टार की तरह ट्रीट नहीं करते। मेरा फिल्मों में काम करना उनके लिए कोई बड़ी बात भी नहीं है। वह मेरी फिल्मों को नौकरी की तरह देखते हैं। उनकी चिंता यही होती है कि तेरा काम चल रहा है या नहीं?' अपने दोस्तों के बारे में वह कहते हैं, 'मैं अगर अपने दोस्तों की बात करूं, तो ये वो लोग हैं, जो बचपन से मेरे साथ हैं। कुछ दोस्त ऐसे भी हैं, जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। यही लोग हैं, जो मुझे लगातार अहसास कराते रहते हैं कि मैं कोई बड़ी तोप नहीं हूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36SDX62
via IFTTT

No comments:

Post a Comment