Tuesday, November 5, 2019

जाह्नवी को सता रही बहन खुशी की याद, बर्थडे विश करते हुए लिखी दिल की बात

जाह्नवी कपूर ने बड़े ही प्यारे अंदाज में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पर्सनल फोटोज और विडियोज शेयर किए हैं जिनमें इन दोनों बहनों के बीच की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग की झलक देखी जा सकती है। शेयर किए गए फोटोज ऐसे हैं जो जाह्नवी ने अपने पर्सनल कलेक्शन में से निकाले हुए लग रहे हैं, क्योंकि इन फोटोज को इससे पहले लोगों ने नहीं देखा था। वहीं शेयर किए गए एक विडियो भी इन दोनों बहनों के पर्सनल विडियो हैं। पहले विडियो में जाह्नवी बहन खुशी की पीठ की सवारी करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह कहती हैं कि खुशी उनके लिए रोल्स रॉयस कार जैसी हैं। दूसरा विडियो भी पुरानी क्लिप है जिसमें जाह्नवी फनी तरीके से बर्थडे सॉन्ग गाती दिख रही हैं वहीं बगल में बैठी खुशी इस मस्ती में उनका साथ देती दिखीं। बहन को मिस कर रहीं जाह्नवीजाह्नवी ने इन यादों को शेयर करने के साथ बहन के नाम एक प्यारा सा मेसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने जाहिर किया कि वह खुशी को मिस कर रही हैं। 'मुझे तुम पर गर्व है। तुम मेरी जिंदगी हो। हैपी बर्थडे। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।' दरअसल, खुशी कपूर इन दिनों न्यू यॉर्क के एक ऐक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं, जिस वजह से वह घर से दूर हैं। उनकी इस कमी को जाह्नवी काफी फील कर रही हैं और शायद इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस फीलिंग को जाहिर किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33jEA6m
via IFTTT

No comments:

Post a Comment