Tuesday, November 5, 2019

एक्सपर्ट्स को भाया 'पानीपत' का ट्रेलर, ऑडियंस को योद्धा के रोल में पसंद नहीं आए अर्जुन

बॉलीवुड डेस्क. 'लगान' (2001), 'जोधा अकबर' (2008) और 'मोहनजो दारो' (2016) के बाद एक बार फिर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर पीरियड फिल्म के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर देखने के बाद जहां फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट्स इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, ऑडियंस को मराठा योद्धा के किरदार में अर्जुन कपूर पसंद नहीं आ रहे हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

ट्रेलर शेयर करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने लिखा है, "कुछ ट्रेलर दो बार/बार-बार देखने के लिए ललचाते हैं, क्योंकि वे आपका दिल जीत लेते हैं। 'पानीपत' उनमें से ही एक है। आशुतोष गोवारिकर ऐतिहासिक/पीरियड फिल्मों के पर्याय हैं। फिल्म से उम्मीद बढ़ी है।"

तरन आदर्श का ट्वीट।

ट्रेड एक्सपर्ट, मल्टीप्लेक्स मालिक और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने अपने ट्वीट में लिखा है, "इंतजार रंग लाया। आयुश्तोश गोवारिकर की 'पानीपत' ग्रैंड लगती है। युद्ध के सीन लैविश हैं। संजय दत्त कातिल लग रहे हैं। अर्जुन कपूर और कृति सेनन के कुछ इंटेंस मोमेंट्स हैं। डायरेक्टर ने जैसे पहले कभी न देखे गए वॉर को कैप्चर किया है।"

राज बंसल का ट्वीट।

ऑडियंस का फर्स्ट रिएक्शन

ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। ज्यादातर सादाशिव राव भाऊ के रोल में अर्जुन कपूर को कमजोर बता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट है, "अर्जुन कपूर को छोड़कर ट्रेलर में सबकुछ बहुत अच्छा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "डायरेक्टर ने एक गलती की है। वह यह है अर्जुन कपूर की जगह रणवीर सिंह को लेना चाहिए था।"

ऑडियंस का फर्स्ट रिएक्शन।

एक यूजर का कमेंट है, "सिर्फ संजू बाबा परफेक्ट दिख रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ट्रेलर में सबकुछ बहुत अच्छा है। संजय दत्त अब्दली के रोल में आउटस्टैंडिंग हैं। सिर्फ अर्जुन कपूर मुझे सच्चे योद्धा की फीलिंग नहीं दे रहे हैं। रणवीर सिंह की तरह नहीं।" एक यूजर का कमेंट है, "अर्जुन कपूर की एक्टिंग उनके रोल के साथ मैच नहीं हो रही है।"

ऑडियंस का फर्स्ट रिएक्शन।

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ और अफगानिस्तान के शासक अहमद खान अब्दली (दुर्रानी साम्राज्य का संस्थापक) के बीच हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 1761 में हुई थी।

संजय दत्त का दमदार रोल

6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर जबर्दस्त है। संजय दत्त अब्दली के रोल में एकदम फिट और दमदार लग रहे हैं। हालांकि, सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में अर्जुन फीके नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी पार्वती बाई के किरदार में कृति सेनन खूबसूरत लग रही हैं। ट्रेलर में मोहनीश बहल, पद्मिनी कोलाहपुरे, सुहासिनी मुले, जीनत अमान और मंत्रा भी अपने किरदार में फिट नजर आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
\'पानीपत\' के एक सीन में अर्जुन कपूर और संजय दत्त।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34uRaA0

No comments:

Post a Comment