बॉलीवुड डेस्क. इंडस्ट्री के तीनों खान जल्द ही साथ नजर आ सकते हैं। एंटरटेनमेंट वेबसाइट फिल्मफेयर के अनुसार आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान और सलमान खान अहम रोल निभाते नजर आएंगे। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक इस फिल्म की शूटिंग पिछते हफ्ते शुरू हो चुकी है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
-
खान तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का दर्शकों का सपना पूरा होने वाला है। फिल्मफेयर के अनुसार शाहरुख खान 'लाल सिंह चड्ढा' में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार किंग खान ने रोल के लिएहामी भी भर दी है, जबकि सलमान की तरफ से जवाब आना बाकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में तीनों खानों की एंट्री को लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
-
आमिर खान के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'लाल सिंह चड्ढा' में अहम किरदार निभाने जा रही करीना कपूर खान के लिए भी यह फिल्म खास होने वाली है। उन्होंने अपने 19 साल के लंबे करियर में पहली बार ऑडीशन दिया है। अपने किरदार को लेकर बात करते हुए करीना ने बताया कि आमिर रोल में 100 फीसदी पर्फेक्शन चाहते थे।
-
कुछ साल पहले खबरें आई थी कि साजिद नाडियाडवाला शाहरुख, सलमान और आमिर खान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसपर जब फराह खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि "भगवान भी तीनों को एकसाथ नहीं ला सकते, लगता है नाडियाडवाला असंभव काम करने जा रहे हैं।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33iwevW
No comments:
Post a Comment