Sunday, September 8, 2019

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया The sky in pink का पहला पोस्टर

प्रियंका चोपड़ा स्टारर '' की लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म की एक झलक पेश की है। प्रियंका चोपड़ा भी अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का में प्रीमियर के ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशल फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में एक हैपी फैमिली दिखाई दे रही है। पोस्टर पर फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित नजर आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। पढ़ें: बता दें कि सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक लंबे समय से चर्चा में है। दिसंबर में हुई प्रियंका और निक की ग्रैंड वेडिंग के 4 दिन पहले तक प्रियंका फिल्म के सेट पर काम कर रही थीं। अब फैन्स को फिल्म के रिलीज का इंतजार है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HVHrKa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment