टीचर्स डे के मौके पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपने होम टाउन दिल्ली में मौजूद थीं। वह यहां एजुकेशन पर एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आई थीं जिसे ऐक्ट्रेस संचालित कर रही थीं। इस कॉन्फ्रेंस में कई एनजीओ के लोगों और पॉलिटिशन ने भाग लिया था। इसी इवेंट में रिचा की मुलाकात अपनी कॉलेज सीनियर और आम आदमी पार्टी की नेता से भी हुई। रिचा ने कहा, 'आतिशी सेंट स्टीफंस कॉलेज में मेरी सीनियर थीं। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं केवल आतिशी के नोट्स की कॉपी के कारण ही कॉलेज में पास हो सकी। वहां पर एक फोटोकॉपी करने वाला था जो आपके नोट्स मुझे देता था।' रिचा की इस बात पर आतिशी मुस्कुरा दीं। सेशन खत्म होने के बाद रिचा और आतिशी के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। आतिशी ने कहा, 'यह पहली बार है जब हमारी मुलाकात हुई है। जब मै चुनाव लड़ रही थी तब रिचा मेरी सपॉर्टर रही थीं लेकिन इनकी कॉलेज सीनियर होने के नाते मैं कभी इनसे नहीं मिली। मुझे लगता है कि जब रिचा सेंट स्टीफंस में पढ़ रही थीं, मैंने उससे पहले ही कॉलेज से पास आउट कर चुकी थी।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UFSKva
via IFTTT
No comments:
Post a Comment