Sunday, September 8, 2019

पृथ्वीराज चौहान की बायॉपिक में काम करेंगे Akshay Kumar, शेयर किया मोशन पोस्टर

बॉलिवुड स्टार ने अपने 52वें जन्मदिन पर घोषणा की है कि वह भारतीय इतिहास में बहादुर राजा की में टाइटल रोल निभाने जा रहे हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर इसका एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। इस बायॉपिक का नाम भी 'पृथ्वीराज' होगा। अक्षय ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'अपने जन्मदिन पर मेरी पहली ऐतिहासिक फिल्म के बारे में बताते हुए गर्व हो रहा है। मुझे खुशी है कि मुझे एक ऐसे हीरो का किरदार निभाने का मौका मिला है जिसे अपनी बहादुरी और मूल्यों के लिए जाना जाता है- सम्राट चौहान, मेरी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक।' वैसे देखा जाए तो यह अक्षय की पहली ऐतिहासिक फिल्म नहीं है क्योंकि इसी साल सारागढ़ी की लड़ाई की ऐतिहासिक घटना पर बनी फिल्म 'केसरी' भी रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। पृथ्वीराज चौहान की बायॉपिक 2020 की दिवाली पर रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PZ4o5M
via IFTTT

No comments:

Post a Comment