Tuesday, August 6, 2019

Shraddha Kapoor ने शेयर किया 'साहो' की 'इन्नी सोनी' से अपना दिलकश लुक

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। फिलहाल श्रद्धा 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। श्रद्धा ने अपनी इसी फिल्म से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रेड कलर के गाउन में काफी दिलकश दिख रही हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी इस फिल्म के 'इन्नी सोनी' सॉन्ग का यह फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में रेड कलर के गाउन में लाजवाब दिख रही हैं श्रद्धा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास फिल्म 'साहो' के बड़ी रकम ले रहे हैं और इसके चलते फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महंगे ऐक्टर्स में शामिल हो गए। ऐसा भी सुनने में आया है कि कि प्रभास 'साहो' के प्री-रिलीज बिजनेस का 50 फीसदी हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसी के साथ खबर है कि फिल्म की ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। उन्हें फिल्म के लिए 7 करोड़ फीस दिए जाने की खबर है। इस तरह श्रद्धा कपूर अधिक मेहनताना लेने वाली ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। साहो' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। सुजीत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 30 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ksl4fJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment