Tuesday, August 6, 2019

यौन शोषण के आरोपों में घिरे किसी भी शख्स के साथ काम नहीं करेंगी Deepika Padukone

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगी जिस पर यौन शोषण का आरोप लगा हो। अगर आपको याद हो तो कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आईं थी, जिसमें कहा गया कि दीपिका ने डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म साइन की है। ऐसी खबरें तब आना शुरू हुईं जब उन्हें लव रंजन के घर पर देखा गया। इसी के बाद से दीपिका के फैंस ने सोशल मीडिया पर #NotMyDeepika हैशटैग ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। फैंस का कहना था कि लव रंजन पर सेक्शुल हैरसमेंट यानी यौन शोषण का आरोप लग चुका है और इसलिए दीपिका को उनके साथ काम नहीं करना चाहिए। उस वक्त दीपिका की तरफ से इस संबंध में किसी भी तरह का रिऐक्शन नहीं आया था। हालांकि पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब हाल ही में वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि क्या वह किसी भी ऐसे शख्स के साथ काम करना चाहेंगी जिस पर यौन शोषण का आरोप लगा हो। इस पर दीपिका ने कहा, 'नहीं, मैं बिल्कुल भी काम नहीं करूंगी।' पढ़ें: अब दीपिका के इस रिस्पॉन्स के बाद उन फैन्स को खुशी महसूस होगी जो इस बात को लेकर टेंशन में थे कि दीपिका लव रंजन के साथ फिल्म करने जा रही हैं। दीपिका के अन्य प्रफेशनल प्रॉजेक्ट्स की बात करें, तो वह मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म 'छपाक' में ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के रूप में दिखेंगी। इसके अलावा वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की लाइफ पर बन रही बायॉपिक '83' में कपिल की वाइफ के रोल में दिखेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZzzocB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment