यह खबर तो आप तक पहुंच चुकी होगी कि फिल्म 2.0 के डायरेक्टर शंकर एक और 3 डी साइंस-फिक्शन थ्रिलर बनाने की तैयारी में हैं। पहले खबर थी कि वह इसमें ऋतिक रोशन को लेना चाहते हैं लेकिन इस पर न रितिक और न ही उनकी तरफ से कोई कन्फर्मेंशन आया। अब लेटेस्ट खबर है कि इस फिल्म में काम कर सकते हैं और उनका रोल काफी इंट्रेस्टिंग होगा। खबरों की मानें तो फिल्म में वह ऑक्टोपस की तरह जीव बनने वाले हैं जिसके पास सुपरहीरो पावर्स होंगे। शाहरुख खान ने बीते दिसंबर जीरो की घोषणा के बाद कोई फिल्म अनाउंस नहीं की है और उन्हें अंडरवॉटर अडवेंचर फिल्म ऑफर की गई है। बताया जा रहा है शंकर उनके जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले रितिक रोशन को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह फरहान अख्तर की सत्ते पे सत्ता के साथ कमिटेड हैं। एक सोर्स ने बताया कि 2.0 के बाद शंकर की फिल्म इंडियन 2 होगी लेकिन साथ में वह एक और प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म एक अंडरवॉटर साइंस-फिक्शन है। सोर्स ने यह भी बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट रितिक को सुनाई गई थी लेकिन उनके बिजी होने के चलते शंकर शाहरुख को लेना चाहते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31uREor
via IFTTT
No comments:
Post a Comment