Sunday, August 4, 2019

Neha Dhupia ने शेयर किया बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए फोटो, लिखा इमोशनल पोस्ट

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए फोटो पोस्ट किया है, जिसे लेकर यूजर्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। नेहा ने इस फोटो के साथ अपने एक एक्सपीरियंस को भी शेयर किया और लोगों से ब्रेस्टफीडिंग को लेकर मानसिकता बदलने की पहल शुरू करने की मांग की। नेहा ने लिखा, 'इस रोलरकोस्टर पर सवार हुए मुझे 8 महीने हो चुके हैं और हमारी बेटी हमारे जीवन में कितनी खुशियां लेकर आई है इस बारे में बात करने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। मां बनना आसान नहीं है... रात को सो नहीं पाना, खुद को फूड सोर्स जैसा महसूस होना... ये सब एक खूबसूरत पैकेज का हिस्सा हैं। यह काफी शानदार है कि कैसे मां का दिमाग एक ही समय में इतनी सारी चीजें सोच और कर लेता है। यह ऑटोपायलट की तरह काम करता है जिसे पता है कि बच्चे के सिर को कैसे ठीक तरह से रखना है, कब उसका पेट भर गया है और इस सब के बीच आप डकार दिलाने वाली एक्सपर्ट भी बन जाती हैं'। ऐक्ट्रेस और रिऐल्टी शो होस्ट नेहा ने आगे अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी को दूध पिलाने के लिए कैसे टॉयलट में जाना पड़ा। 'मैंने मेहर को 6 महीनों तक दूध पिलाया और अभी भी पिलाती हूं। इसने मुझे अपने पास मौजूद सपॉर्ट सिस्टम की इज्जत करना सिखाया, साथ ही में यह न हो तो उस समय जो मुश्किल होती है उसका भी अनुभव करवाया। जैसे एक बार प्लेन में ट्रैवल करने के दौरान मुझे मेहर को दूध पिलाने के लिए उसे वॉशरूम में ले जाना पड़ा था। उस दौरान मैं बस बार-बार यही प्रार्थना कर रही थी कि उसका पेट भरने से पहले सीट बेल्ट का साइन न आ जाए... इसके बाद में बाहर आई और देर तक वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगी।' 'मुझे समझ नहीं आता कि इस सही और खूबसूरत चीज के लिए जो सोच रखी जाती है वह क्यों है। मैं उन लोगों की आभारी हूं जिन्होंने मेरे लिए इस जर्नी को आसान बनाया है, लेकिन यह भी सच है कि मैं अकेली नहीं हूं जिसे लगता है कि हमें ब्रेस्टफीडिंग और ब्रेस्ट पंप को लेकर मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। ऐसा तभी हो सकता है जब हम इसे लेकर बात करना शुरू करेंगे। मैं सभी मॉम्स को प्रोत्साहित करती हूं कि वह भी अपनी कहानी शेयर करें, जिसे मैं भी अपने पेज से शेयर करूंगी।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LZxK0S
via IFTTT

No comments:

Post a Comment