Sunday, August 4, 2019

Arbaaz Khan के बर्थडे पर एक्स मलाइका की बहन अमृता ने किया विश, लोगों ने किए सवाल

ऐक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की राहें भले ही जुदा हो गई हैं, लेकिन लगता है अरबाज और मलाइका की बहन के बीच का बॉन्ड अभी भी कायम है। यही वजह है कि अरबाज के बर्थडे पर अमृता ने बेहद प्यारी पोस्ट कर उन्हें खास दिन की मुबारकबाद दी। अमृता ने अरबाज के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया जिसमें दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे प्यारे अरबाज खान। अरबू...'। इस पोस्ट को लाइक करते हुए यूजर्स ने भी अरबाज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने अमृता के जरिए विश किए जाने पर मलाइका को भी याद किया। लोगों ने सवाल किया, 'आपको मलाइका ने विश नहीं किया?'। बता दें कि, मलाइका और अरबाज दोनों ही तलाक लेने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मलाइका जहां ऐक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं अरबाज इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Km0uh8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment