जब से मेकर्स ने 1995 में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक की घो।णा की है, फैन्स बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं। इस नए वर्ज़न में वरुण धवन के साथ सारा अली खान नजर आनेवाली हैं। वरुण ने ट्विटर पर एक मजेदार विडियो शेयर किया है, जो फिल्म के सेट पर शूट किया गया है। वरुण इस विडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि वह 'कुली नंबर 1' के लिए रेडी हो रहे हैं। इस विडियो में दाढ़ी बनवाने के दौरान वरुण मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में वरुण की फनी कमेंट्री सुनाई पड़ रही है। उन्होंने विडियो के कैप्शन में लिखा है, 'गुड मॉर्निंग। मैं अपना नया विडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाल रहा हूं। थोड़ा स्माइल भी जरूरी है, उम्मीद है कि इसे देखकर आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाए। इससे पहले वरुण यह कह चुके हैं कि 'कुली नंबर 1' पुरानी फिल्म की हूबहू रीमेक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में पुरानी फिल्म के भाव जरूर नजर आएंगे, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह से अलग होगी। वरुण ने बताया था कि यह रीमेक फिल्म नहीं बल्कि अडॉप्शन है, जिसका टाइटल सेम है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MFms1m
via IFTTT
No comments:
Post a Comment