Tuesday, August 13, 2019

गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्टी के साथ लॉस एंजेलिस में आशियाना ढूंढ रहे हैं प्रभास

फिल्म 'बाहुबली' के दोनों भागों की बंपर सफलता के बाद ऐक्टर प्रभास भारत के सबसे पॉप्युलर स्टार्स में से एक हो गए हैं। 'बाहुबली' के बाद प्रभास अपनी अगली फिल्म 'साहो' को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ और ऐक्ट्रेस के साथ अपने कथित रोमांस को लेकर भी अक्सर खबरों में रहते हैं। प्रभास और अनुष्का काफी समय से साथ में हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। अब खबर है कि लगभग 10 साल से दोस्त रहे दोनों ऐक्टर्स अपने रिश्ते को अगले लेवल तक ले जाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रभास और अनुष्का अपने लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित लॉस एंजेलिस शहर में अपने लिए एक घर ढूंढ रहे हैं। यह नया अपडेट दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा रहा है। पिछले दिनों यह खबर भी आई थी कि प्रभास ने अनुष्का के लिए अपनी फिल्म 'साहो' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी। अगर इन अफवाहों में थोड़ी भी सच्चाई होती है, दोनों को साथ देखने की इच्छा रखने वाले फैन्स इस घटनाक्रम को लेकर जरूर एक्साइटेड होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रभास अपनी ऐक्शन थ्रिलर फिल्म ‘साहो’ के बड़े रिलीज की तैयारी में हैं। इस फिल्म में प्रभास के ऑपोजिट बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। पहले इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयार थी, लेकिन बाद में इसके रिजील डेट को बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया है। साहो के मेकर्स सिंगल रिलीज चाहते थे, इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MYBnE1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment