Monday, August 12, 2019

प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली पाकिस्तानी महिला ने बताई अपनी पहचान

पिछले दिनों मार्च में लॉस ऐंजिलिस में ब्यूटीकॉन फेस्टिवल 2019 में ऑडियंस से बात करती तब खबरों में आ गई थीं जब एक पाकिस्तानी महिला ने उनके जय हिंद वाले ट्वीट पर नाराजगी जताई थी। अभी तक उस पाकिस्तानी महिला के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी लेकिन अब उसने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान उजागर कर दी है। यह भी पढ़ें: खुद को बताते हुए महिला ने कहा, 'हेलो, मैं ही वह लड़की हूं जो प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाई थी। उनके मुंह से यह सुनना बहुत कठिन था कि 'हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए' यह सलाह अपने प्रधानमंत्री को दें। दोनों भारत और पाकिस्तान खतरे में थे। और ऐसे समय पर उन्होंने न्यूक्लियर वॉर के समर्थन में ट्वीट कर दिया।' इस बाद आएशा ने लिखा, 'इससे मुझे उस दौर की याद आ जाती है जबकि मैं अपने परिवार के पास नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि ब्लैकआउट किया गया था और मैं कितना डरी हुई और असहाय थी। उनकी बातों ने मुझे भड़का दिया और ऐसा दिखाया जैसे कि मैं 'बुरी' हूं और एक यूएन ऐंबेसडर होने के नाते यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।' आएशा ने प्रियंका से बात करते हुए अपना विडियो भी शेयर किया है। पहली क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने हमारी नोंक-झोंक का यह विडियो शेयर किया है जब हम न्यूक्लियर वॉर के इतना नजदीक थे। बजाय शांति की तरफदारी करने के उन्होंने इंडियन आर्मी के सपॉर्ट में ट्वीट कर दिया।' एक दूसरे विडियो को शेयर करते हुए आएशा ने लिखा, 'माफ करें, मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मानवता के लिए संकट के विषय पर बोलना आपके लिए अपनी भावनाएं जाहिर करना था।' बता दें कि इस इवेंट में आएशा ने प्रियंका को एक पाखंडी व्यक्ति तक कह दिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2McT4Ab
via IFTTT

No comments:

Post a Comment