Saturday, August 17, 2019

मोस्ट हैंडसम मैन का खिताब पाने के बाद रितिक ने फैन्स को दी यह सीख

ऐक्टर ऋतिक रोशन ने दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में नंबर 1 पर जगह बना ली है। 'मोस्ट हैंडसम मेन इन द वर्ल्ड' की लिस्ट में ऋतिक रोशन कई मशहूर चेहरों को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। उनकी इस सफलता से भी प्यारा इसपर उनका रिऐक्शन है। दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष बनने के बाद का रिऐक्शन भी सामने आया है। अपने आकर्षक लुक और पर्सनैलिटी के कारण रितिक बॉलिवुड में ग्रीक गॉड के नाम से फेमस हैं। रितिक की फिल्म सुपर 30 की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि उनके नाम यह खिताब भी जुड़ गया। फैन्स के लिए उनकी यह कामयाबी जितनी बड़ी है, इसपर रितिक का रिऐक्शन उतना ही प्यारा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब रितिक से इस सफलता का राज पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'यह ब्रॉकली का कमाल है।' रितिक ने आगे कहा कि यह उनकी कोई कामयाबी नहीं है और वाकई अगर कोई कुछ पाना चाहता है तो वह अच्छा चरित्र होना चाहिए। रितिक ने कहा, 'यह ब्रॉकली का कमाल है। जस्ट किडिंग... मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह टाइटल मिला। हालांकि, यह कोई कामयाबी नहीं है। मुझे लगता है कि इस दुनिया में कोई ऐसी चीज है जिसे लोगों को पाने की कोशिश करनी चाहिए तो वह है उनका चरित्र। अच्छा चरित्र हमेशा आपको अच्छा दिखने में भी मदद करेगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31GuNpG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment