Saturday, August 17, 2019

लीजा हेडन ने इंस्टाग्राम पर की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा, शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और मॉडल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहने वाली सिलेब्स में से एक हैं। वह अकसर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है जिसे लेकर उनके फैन्स से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथी तक काफी एक्साइटेड हैं। लीजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। लीजा हेडन ने अपने पति और बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही हैं और उनका भी दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जल्द ही हम चार हो जाएंगे।' इस खबर के बाद से लीजा के फ्रेंड्स और फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। लीजा हेडन कंगना रनौत स्टारर 'क्वीन' में विजय लक्ष्मी के रोल के लिए मशहूर हैं। फिल्मों के अलावा वह टीवी पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। लीजा ने साल 2016 में एक मॉडलिंग रिऐलिटी शो को जज किया था। बता दें कि लीजा हेडन दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उनका अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नजर आई थीं और अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MnDNfQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment