भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर से के तहत मिले विशेष राज्य के दर्जे को वापस लिए जाने के फैसले की तारीफ बॉलिवुड के कई पर्सनैलिटीज ने भी की है। इससे प्रभावित होकर कई फिल्मों की घोषणा भी होना भी शुरू हो चुकी है। अब इस लिस्ट में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हो गए हैं। विवेक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'पेश है द फाइल्स। अगले साल इसी समय अपने 73 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम आपके लिए कश्मीरी हिंदुओं के सामूहिक नरसंहार की अनकही और बेहद दर्दनाक कहानी सामने लाएंगे। कृपया हमारी टीम को आशीर्वाद दें क्योंकि यह कहानी बताने में आसान नहीं हैं।' बता दें कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री इसी साल अपनी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' लेकर आए थे। यह फिल्म भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर आधारित थी। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OSZjeA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment