Wednesday, August 14, 2019

रिलीज से पहले ही प्रभास की 'साहो' ने कमाए 300 करोड़ रुपये

जब से सुपरस्टार और की फिल्म '' की घोषणा हुई थी, यह तभी से चर्चा में थी। अब यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। अब पता चल रहा है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 300 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की यह कमाई सभी भाषाओं में दिए गए थिअट्रिकल राइट्स के हैं। इसमें फिल्म के सैटलाइट्स और वेब प्लैटफॉर्म्स के राइट्स शामिल नहीं हैं क्योंकि इनकी डील अभी फाइनल नहीं हुई है। माना जा रहा है कि टीवी और वेब राइट्स के बाद फिल्म की कमाई और ज्यादा हो जाएगी। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि यह इस साल में कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म भी हो सकती है। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और टीनू आनंद भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KxRwyJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment