Monday, August 12, 2019

प्रियंका का खुलासा, निक जोनस को पसंद है उनका मेकअप और स्‍टाइल

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस आज ग्‍लोबल आइकन हैं। उनके स्‍टाइल और लुक्‍स को दुनियाभर में फैशन क्रिटिक्‍स पसंद करते हैं और फैंस फॉलो भी करते हैं। यही नहीं, उनके पति भी प्रियंका के फैशन सेंस के दीवाने हैं। हाल ही में जब ऐक्‍ट्रेस से पूछा गया कि निक को उनके मेकअप और स्‍टाइल में क्‍या पसंद है तो उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें दोनों पसंद है। प्रियंका ने आगे कहा कि निक को नैचरल चीजें अच्‍छी लगती हैं। वह प्रशंसा करने में पीछे नहीं हटते हैं। बता दें, निक और प्रियंका ने करीबी दोस्‍तों और फैमिली की मौजूदगी में राजस्‍थान के उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अब शोनाली बोस की फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्‍म में उनके साथ फरहान अख्‍तर भी दिखेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YWXKjM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment